रिजल्ट से 180 दिन के भीतर विश्वविद्यालय छात्रों को दी डिग्रियां।

UGC का दिशा निर्देश: अन्यथा होगी कार्यवाही

विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के द्वारा समय पर मार्कशीट और डिग्री उपलब्ध ना कराए जाने को गंभीरता से लिया है।

यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों को एक सर्कुलर जारी कर चेताया भी है।

यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन उच्च शिक्षा संस्थानों को क्वालीफाइंग एग्जाम के रिजल्ट जारी होने के 180 दिन के भीतर सभी सफल छात्रों को डिग्री देने कहा है। साथ ही यूजीसी ने सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों और कॉलेजों के प्राचार्यो को भेजे पत्र में यह भी कहा है कि वह उन विश्वविद्यालयों के खिलाफ दंडात्मक कार्यवाही करेगा, जो यूजीसी के नियम नियमानुसार निर्धारित समय सीमा में डिग्री उपलब्ध कराने में विफल रहेंगे।

उच्च शिक्षा संस्थानों द्वारा प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों में नामांकित छात्रों को डिग्री देने में देरी के संबंध में बड़ी संख्या में शिकायतें और आरटीआई प्रश्न प्राप्त हो रहे हैं । इसलिए, आयोग ने निर्णय किया है कि छात्रों को अहर्ता प्राप्त करने और उनके लिए पात्र बनने की तारीख यानी फाइनल रिजल्ट की तारीख से 180 दिन के भीतर उन्हें डिग्री और मार्कशीट उपलब्ध कराई जाए

Leave a comment

Design a site like this with WordPress.com
Get started